HomeUttarakhandAlmoraजागेश्वर : सुख—समृद्धि की मंगल कामना के साथ झाकर सैम तक निकली...

जागेश्वर : सुख—समृद्धि की मंगल कामना के साथ झाकर सैम तक निकली जातुरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, जागेश्वर/अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जागेश्वर में समस्त प्राणियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना के साथ झाकर सैम मंदिर तक ढोल—नगाड़ों के साथ जातुरा का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालुजन सम्मलित हुए।

उल्लेखनीय है कि होली के भंडारे के बाद बुधवार को समस्त क्षेत्रवासियो द्वारा एक यात्रा (जातुरा) का आयोजन किया गया। इस यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष होली के बाद किया जाता है। ये यात्रा जागेश्वर से झाकर सैम मन्दिर तक जाती है। इसमें समस्त क्षेत्र में सुख—शांति की मंगल कामना निहित होती है।

इस मौके पर पंडित शुभम भट्ट, तारा चन्द्र भट्ट, योगेश भट्ट, ललित भट्ट, गोकुल भट्ट, भगवानभट्ट, प्रकाश भट्ट, कमल सनवाल, राजेश भट्ट, केवल भट्ट, हरीश नाथ, कैलाश भट्ट, मनोज भट्ट, मुकेश भट्ट व सहित जागेश्वर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

sdr

उल्लेखनीय है कि भगवान शिव के सबसे विख्यात मंदिरों में से उत्तराखंड के जागेश्वर धाम से 03 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झांकर सैम का मंदिर भी है। मान्यता है कि जागेश्वर धाम में तरुण जागेश्वर के रूप में स्थापित किये जाने से पहले भगवान शिव ने यहां तप किया था, लेकिन जब वे यहां तप कर रहे थे सप्तर्षियों की पत्नियां उनके आकर्षण से मोहित हो गईं। इससे सप्तर्षि क्रुद्ध हो गए और भगवान शिव को तरुण जागेश्वर में स्थापित किया गया। झांकर सैम में वे सैम देवता के रूप में उपस्थित हैं। कुमाऊं में मान्यता है कि इस मंदिर को शिवजी की जटाओं के कारण यह नाम मिला। इस मंदिर में भगवान शिव और महाकाली का वास माना जाता है। झांकर सैम का महात्म्य ‘मानसखंड’ में भी वर्णित है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments