रुड़की के शुभम का The Kashmir Files में शानदार प्रदर्शन, इस रोल में आए नजर

0

रुड़की। पूरे देश में The Kashmir Files फिल्म की चर्चा हो रही है, फिल्म में कई किरदारों ने अपना-अपना रोल निभाया है। चर्चा बनी इस फिल्म में उत्तराखंड रुड़की के एक युवक ने भी अपने अभियन का शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि फिल्म में उनका किरदार छोटा है, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया है।


ADVERTISEMENTS

The Kashmir Files फिल्म में उत्तराखंड रुड़की के पुरानी तहसील स्थित मनोज शर्मा के पुत्र शुभम शर्मा ने इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी (policeman) का रोल अदा किया है। Shubham Sharma राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, वाराणसी से पासआउट है। वह लगातार अभिनय के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

Shubham Sharma ने बताया कि इस फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा रहा, लेकिन फिल्म में काम कर वह खुद पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इससे पहले वह लघु फिल्म आक्सीजन में भी काम कर चुके हैं। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनको सम्मनित कर चुके हैं।

शुभम शर्मा ने बताया कि उनकी टीम की ओर से बनाई गई तीन फिल्मों का चयन 25 मार्च को भोपाल में होने वाले वृहद फिल्म महोत्सव चित्रा भारती के लिए किया गया। यहां पर वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद रहेंगे। शुभम के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

उत्तराखंड : लगातार दो दिन रेट बढ़ने के बाद आज क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

ADVERTISEMENTS