HomeUttarakhandAlmoraभाजपा के नये मंडल अध्यक्षों का स्वागत, भावी कार्यक्रमों का पाठ पढ़ाया

भाजपा के नये मंडल अध्यक्षों का स्वागत, भावी कार्यक्रमों का पाठ पढ़ाया

— नये पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की बैठक आज पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें पार्टी के भावी कार्यक्रमों तथा पार्टी की मजबूती के लिए होने वाली जरूरी कार्यों का पाठ पढ़ाया।

बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मंत्री संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उनसे संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष अमित शाह मोनू, अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, लमगड़ा के खीम बिष्ट, जैतीं भनोली के कुंदन नगरकोटी, मजखाली के भूपाल सिंह परिहार, स्याहीदेवी के विरेन्दर चिलवाल, ताकुला के प्रदीप नगरकोटी, सोमेश्वर के लीला बोरा, हवालबाग के संजय बिष्ट, दन्या के लक्ष्मण सिंह डसीला, भैसियाछाना के मंगल सिंह रावत तथा जागेश्वर के मंडल अध्यक्ष हरि प्रसाद और नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल व राजीव गुरूरानी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जगत भटृ, पूर्व नगर महामंत्री मनोज जोशी, अजय वर्मा, प्रेमा बिष्ट, रविंद्र खोलिया, अर्जुन लटवाल, लीला बोरा, चंदन बहुगुणा, हिमाल शर्मा, रेखा आर्य, पंकज जोशी, ललित जोशी, रमेश लाल, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, रमेश बोरा, विनोद लटवाल, अर्जुन बिष्ट, गोविंद मटेला, अजय वर्मा, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा में छाए संकट के बादल, जानिए क्यों

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments