HomeUttarakhandNainitalITI कमोली ने तकनीकी शिक्षा को लेकर किया जागरुक, बाजार—गांव में रैली

ITI कमोली ने तकनीकी शिक्षा को लेकर किया जागरुक, बाजार—गांव में रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। तकनीकी शिक्षा के प्रचार—प्रसार को लेकर यहां आईटीआई कमोली, ढोकाने की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान युवाओं को संस्थान से संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

आईटीआई कमोली
आईटीआई कमोली

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई कमोली ढोकाने जिला नैनीताल द्वारा तकनीकी शिक्षा के प्रचार—प्रसार एवं संस्थान में प्रवेश हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। यह रैली सुयालबाड़ी बाजार एवं गांव में निकाली गई।

इस रैली में निदेशालय से मयंक अग्रवाल, संयुक्त निदेशक प्रभारी आईटीआई ढोकाने के फोरमैन विनोद कर्नाटक, खुशाल, नवीन, वेद प्रकाश शर्मा, उमेश गहतोड़ी, जगदीश चंद्र पंत, कमोली के ग्राम प्रधान तरुण कुमार कांडपाल, सुयालबाडी ग्राम प्रधान हंसा सुयाल, कौशल विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार एवं निदेशालय के वरिष्ठ कार्मिक उपस्थित थे।

इस दौरान ग्राम प्रधान कांडपाल एवं कुमारी सुयाल द्वारा तकनीकी शिक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई एवं उसके प्रचार प्रसार का आश्वासन दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments