HomeUttarakhandAlmoraगोडसे की विचारधारा वालों का सरकार में काबिज होना खतरनाक : कुंजवाल

गोडसे की विचारधारा वालों का सरकार में काबिज होना खतरनाक : कुंजवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री जयंती पर तीन दिवसीय कांग्रेस के गांव चलो अभियान पर कहा की पूरे भारत में व दुनियां में जिस प्रकार का डरावना वातावरण बना है। उसे देख लगता है कि भविष्य में बहुत बड़ा खतरा हमारे देश वासियों के भुगतना पड़ेगा। आज हमारे देश में गौडसे विचारधारा के लोग सरकार में काबिज हैं।

एक बहुत बड़ी वैचारिक लडाई देश के अन्दर छिड़ी है। महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ा कर बड़े हौंसले के साथ देश को आजादी दिलाई। जिस तरह से आज आजादी के बाद से अब तक अर्जित सरकारी सम्पत्तियों को पूंजी पतियों के हाथों में सौंप कर अपने चहेतों को बेची जा रही है। उससे साफ संकेत मिलता है कि देश फिर एक बार गुलामी की तरफ बड़ रहा है। इसलिए देशवासियों को ईमानदारी के साथ अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर देश को बचाने के लिए महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपनान के लिए प्रयास करना चाहिए।

कुंजवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि वरिष्ठ नेताओं का महात्मका गांधी जयन्ती के अवसर पर ‘कांग्रेस गांव—गांव’ 03 दिवसीय कार्यक्रम देने पर उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही जिला अल्मोड़ा के जागेश्वर विधान सभा, बारामण्डल विधानसभा, सोमेश्वर विधान सभा के सभी कार्यकताओं, नेताओं, प्रभारियों, जिला अल्मोड़ा ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों, बूथ कमेटियों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। कुंजवाल ने सभी सहयोगियों, गांवों में प्रवास करने वाले प्रभारीयों का भी आभार जताया। साथ ही गांवों में जिस—जिस परिवारों के लोगों ने प्रभारियों की व न्याय पंचायत कार्यकताओं की रहने—खाने व सह भोज की व्यवस्था की उनका भी आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments