HomeBreaking Newsलालकुआं स्पेशल: इस बार 4 जुलाई को होगा स्वाधीनता दिवस- लालकुआं नगर...

लालकुआं स्पेशल: इस बार 4 जुलाई को होगा स्वाधीनता दिवस- लालकुआं नगर पंचायत का ग्रीटिँग कार्ड

लालकुआं । लालकुआं नगर पंचायत ने इस बार नये साल का गजब ग्रीटिंग कार्ड छापा है। कार्ड में देश का स्वाधीनता दिवस 4 जुलाई को दर्शाया गया है। कॉंग्रेस के प्रभुत्व वाली इस नगर पंचायत के ग्रीटिंग कार्ड में भारतीय त्योहारों का तो जिक्र नहीं है अलबत्ता कई ऐसे लोगों के जन्मदिनों को दर्शाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जिसमे भारतीय समाज से दूर दूर तक वास्ता नहीं है। मसलन एम एल किंग ड़े, लाइनूइंस बर्थडे, सन्त पैट्रीक डे, कोलम्बस दे, हैलोवीन और थैंक्स गिविंग्स ड़े। इस बार नगर पंचायत के ग्रीटिँग कार्ड में होली दिवाली और जन्माष्टमी का कोई जिक्र नहीं है लेकिन वैलेन्टाइन डे का जिक्र है। इन्हीं के बीच गणतंत्र दिवस का जिक्र तो नहीं है अलबत्ता स्वाधीनता दिवस 4 जुलाई को अवश्य बताया गया है। इस रंगीन कार्ड के छपवाने में कितना खर्च आया यह तो पता नहीं लेकिन सभी अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के खिलखिलाते चेहरे अवश्य छपे हैं। कार्ड बंट चुके हैं और लोग नगर पंचायत की जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments