HomeUttarakhandNainitalHaldwani : जीतपुर नेगी में शराब तस्कर के घर महिलाओं का जमावड़ा,...

Haldwani : जीतपुर नेगी में शराब तस्कर के घर महिलाओं का जमावड़ा, मौके पर पकड़ी शराब…

हल्द्वानी। यहां रविवार को रामपुर रोड जीतपुर नेगी में सैकड़ों महिलाएं शराब तस्कर के घर आ धमकी। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। बता दे कि लंबे समय से जीतपुर नेगी में शराब तस्करी का धंधा चल रहा है। ऐसे में परेशान महिलाएं पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी के पास पहुंची। जिसके बाद शराब तस्कर के घर सैकड़ों महिलाएं आ धमकी। मौके पर शराब भी बरामद की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना पर मौके पर टीपीनगर पुलिस पहुंच गयी। इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी में पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में गांव की सैकड़ों महिलाए शाम को जीतपुर निवासी गोपू साहू के घर आ धमकी। इस दौरान महिलाओं ने उसके शराब बेचने का विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि वह लंबे समय से गांव में शराब का धंधा कर रहा है। जिससे आये दिन लोगों के घरो में झगड़े हो रहे है।

हल्द्वानी : SSP ने किया मुख्य बाजार व पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

महिलाओं का कहना है कि जीतपुर नेगी में लंबे समय से स्मैक, शराब, चरस और चोरी के मोबाइल बिक रहे है। जिसके बाद एसआई निर्मल लटवाल के आश्वासन पर महिलाएं मानी। करीब दो घंटे तक शराब तस्कर साहू के घर पर महिलाएं डटी रही। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी गोपू साहू दो बार शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। वहीं महिलाओं ने दोबारा उसे मोहल्ले में न घुसने की नसीहत दी। महिलाओं का गुस्सा देख कई स्मैकिये और नशेड़ी खिसकते नजर आये।

Haldwani : यहां हाथी के हमले में महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments