HomeUttarakhandAlmoraअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ऐतिहासिक मल्ला महल से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ऐतिहासिक मल्ला महल से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

➤ अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, योगाभ्यास में शामिल हुए 500 से अधिक लोग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ‘वृद्धावस्था पर योग’ थीम के साथ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर से योग की जबर्दस्त अलख जगी। जहां योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। पूरे परिसर में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला है तथा इसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। वहीं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 515 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एसएसबी, योग निलयम, गायत्री परिवार, ग्रीन फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योगपीठ, मानसखंड, नमामि गंगे, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा आमजन ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग साधकों द्वारा विशेष योग प्रदर्शनों की प्रस्तुति भी दी गई।

इससे पहले विभाग की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में दायित्वधारी कुंदन लटवाल, गंगा बिष्ट, गोविंद सिंह पिलखवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments