HomeUttarakhandAlmoraबीरेश्वर को सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: पुष्कर सिंह धामी

बीरेश्वर को सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: पुष्कर सिंह धामी

➤ अल्मोड़ा में शहीद सैन्य अधिकारी बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रद्धासुमन अर्पित किए, परिवार को बंधाया ढांढस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण के तहत रविवार पूर्वाह्न अल्मोड़ा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान बीते दिनों वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित आवास पर गए। जहां उन्होंने शहीद सैन्य अधिकारी बीरेश्वर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए परिवार को इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर हिम्मत रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए पिछले दिनों सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस मौके पर सीएम के साथ मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, जनप्रतिनिधि और पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments