HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कौसानी में होटलों, रिजार्ट व रेस्टोंरेंटों का निरीक्षण, पर्यटन सीजन...

Bageshwar News: कौसानी में होटलों, रिजार्ट व रेस्टोंरेंटों का निरीक्षण, पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सतर्कता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कौसानी में पर्यटन सीजन के मद्देनजर फायर बिग्रेड ने कौसानी क्षेत्र के होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। अग्निशमन यंत्रों की जांच की और उनके संचालन की जानकारी दी। इस दौरान होटल स्वामी ओर कर्मचारियों को उपकरणों के रखरखाव आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

फायर सर्विस के एफएसओ महेश चंद्र ने कहा कि अग्निशमन एवं आपत सेवा पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत होटल, बैंकट हॉल, रेस्टोंरेंट, रिसॉट समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे फायर उपकरणों की जांच और उनके संचालन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौसानी में पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

आग आदि की घटनाएं भी समय-समय पर होती हैं। जिनकी रोकथाम और कम किया जा सकता है। उन्होंने होटलों में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों की जांच की और होटल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments