HomeBreaking Newsबच्ची के साथ अश्लील हरकत, स्कूल वैन के चालक—परिचालक को 07 साल...

बच्ची के साथ अश्लील हरकत, स्कूल वैन के चालक—परिचालक को 07 साल की सजा

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

तीन साल की नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल वैन चालक व परिचालक को न्यायालय ने सात—सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 60—60 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

एडीजीसी फौजदारी अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी के अनुसार यह मामला वर्ष 2018 का है। उन्होंने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो नंदन सिंह की कोर्ट ने 3 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले स्कूल वैन चालक व परिचालक को दोषी मानते हुए सात- सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 60 -60 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने 14 गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है।

आरोपों के अनुसार, स्कूल वैन के चालक हल्द्वानी के पनियाली मुखानी निवासी रतन सिंह और परिचालक प्रदीप जोशी मूल निवासी जैंती, अल्मोड़ा और निवासी हॉल मुखानी, काठगोदाम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किया करते थे। यह बच्ची हीरानगर के एक स्कूल में पढ़ती थी। 20 सितंबर 2018 को बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसको अस्पताल ले गए, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विशेष बात यह रही है कि इस मामले में परिजनों ने लोक—लाज के भय से जब पुलिस में तहरीर नहीं दी तो एक महिला डॉक्टर के पति कैप्टन सेवानिवृत्त अनिल गुप्ता की ओर से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने 14 गवाह और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को सजा सुनाई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments