HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला पंचायत के सदन में गूंजी समस्याएं

Almora News: जिला पंचायत के सदन में गूंजी समस्याएं

ADVERTISEMENTS

—सदस्यों ने उठाए सवाल, अधिकारियों ने दिया जवाब
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला पंचायत अल्मोड़ा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार धारानौला में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने सदन में अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उठाईं और विभागवार समस्याओं को सदस्यों ने रखा। साथ ही समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने विभाग का पक्ष रखते हुए मामलों पर चल रही कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान नये राशन कार्ड बनाये जाने के साथ ही छूटे हुए पारिवारिक सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने का मुद्दा सदस्यों ने उठाया। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसके लिए यूनिट बढ़ाये जाने एवं नये राशन कार्ड बनाये जाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। बैठक में सदस्यों ने जनपद में विद्युत कटौती, झूलते विद्युत तारों को ठीक करने, विद्युत पोलो को बदलने की मांग उठाई, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि लमगड़ा ब्लाक में पुराने जीण-शीर्ण पोलों को बदले जाने हेतु 400 पोल विभाग को प्राप्त हो गये हैं। इसी प्रकार रानीखत, चौखुटिया क्षेत्र के लिए विद्युत पोल शीघ्र प्राप्त हो जायेंगे। कुछ सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में आवारा एवं बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई।

बैठक में पर्यटन विभाग से आये अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पर्यटन विकास हेतु 50 प्रतिशत अनुदान में होम-स्टे की योजना संचालित की गयी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनायें विभाग द्वारा संचालित की गयी है। इसका अधिकाधिक लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील कि वे अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास से सम्बन्धित प्रस्ताव शीघ्र ही उन्हें उपलब्ध करायें, ताकि उसे विभागीय योजनाओं में प्रस्तावित किया जा सके। बैठक में समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को देने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कैम्प लगाये जाने की मॉग पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शीघ्र न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प लगाये जायेंगे।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें 108 वाहन की अधिकाधिक सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराने, चौखुटिया, द्वाराहाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउण्ड सुविधा मुहैया कराने, कोरोना की बूस्टर डोज लगाने, चौखुटिया एवं द्वाराहाट चिकित्सालयों में सफाई कर्मचारी तैनात करने, चिकित्सालयों मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था किए जाने के मामले सदन में उठे। इस पर सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती के साथ ही समय पर अध्यापकों की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग शिक्षाधिकारियों के समक्ष रखी।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 में गौरा देवी कन्याधन योजनान्तर्गत जिन लाभार्थियों को एक ही किश्त 05 हजार उपलब्ध कराये गये हैं। उन्हें सभी किश्तों की धनराशि कुल 51 हजार देने का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में लोनिवि, सिंचाई, बाल विकास, पेयजल, शिक्षा सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सदन को अपनी विभागीय योजनओं की भी जानकारी दी गयी। बैठक में विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कान्ता रावत, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, डीडीओ केएन तिवारी सहित सदन के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह कठायत द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments