HomeUttarakhandAlmoraAlmora: निष्ठा से कार्य करते हुए योग्यता निखारें-प्रो. शेखर चंद्र जोशी

Almora: निष्ठा से कार्य करते हुए योग्यता निखारें-प्रो. शेखर चंद्र जोशी

  • विश्वकर्मा दिवस पर आईटीआई में दीक्षांत समारोह
  • मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य ने बांटे प्रमाण पत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में आज विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में संस्थान का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के डीन एकेडमिक प्रो. शेखर चंद्र जोशी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि औद्योगिक इकाईयां निरंतर योग्यता बढ़ाने का मौका देती हैं। इसके लिए उन्होंने निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा लगातार योग्यता को निखारते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो. जोशी व संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से आईटीआई के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में 220 प्रशिक्षार्थियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments