HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में 'ऑपरेशन प्रहार' : दुकान में अवैध मधुशाला चलाने वाला गिरफ्तार

बागेश्वर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ : दुकान में अवैध मधुशाला चलाने वाला गिरफ्तार

बिना लाइसेंस ग्राहकों को छका रहा था शराब, पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार कहर बरपा रहा है। इसी अभियान के तहत रीमा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही दुकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिला रहे एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार, रीमा क्षेत्र के दोफाड़ का रहने वाला भरत कुमार (पुत्र मोहन राम) अपनी दुकान की आड़ में गैरकानूनी काम कर रहा था। वह बिना किसी आबकारी लाइसेंस के दुकान के भीतर लोगों को सरेआम शराब परोस रहा था और वहां पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

चौकी प्रभारी ने रंगेहाथों पकड़ा

रीमा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी भरत कुमार को दुकान में ग्राहकों को शराब पिलाते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। मौके से अवैध शराब और अन्य सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

“अवैध शराब की तस्करी, बिक्री या अपनी दुकानों-होटलों में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ हमारा यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।”

नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, रीमा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments