HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ट्यूबवेल केबिल चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 60 मीटर केबिल...

बागेश्वर: ट्यूबवेल केबिल चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 60 मीटर केबिल बरामद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर : निर्माणाधीन पेयजल ट्यूबवेल से तांबे की केबिल चोरी करने वाले बाहरी व्यक्ति समेत चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी 60 मीटर केबिल भी बरामद कर ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी क अनुसार गत 26 मई को जल संस्थान गरुड़ के कनिष्ठ अभियंता नीरज बिष्ट ने कोतवाली बैजनाथ में तहरीर देकर बताया कि गरुड़ क्षेत्र के तैलीहाट में पेयजल ट्यूबवेल का निर्माण कार्य चल रहा था। ट्यूबवेल में लगभग 60 मीटर तांबे की केबिल लगी हुई थी, जिसे 24 मई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद ग्राम सभा तैलीहाट के लोगों में आक्रोश व्याप्त था, क्योंकि पेयजल योजना शीघ्र शुरू होने वाली थी।

मामले में कोतवाली बैजनाथ में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने विशेष पुलिस टीम गठित की। उपनिरीक्षक उमेश रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए बुधवार को चार आरोपितों को चोरी की केबिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कुबेर परिहार, सूरज थापा, अभिषेक खडका, नन्हे शाह निवासी भोजीपुरा, बरेली शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments