HomeUttarakhandNainitalअच्छी खबर: सहकारी समिति को बेचा था धान तो तीन दिन में...

अच्छी खबर: सहकारी समिति को बेचा था धान तो तीन दिन में हो जाएगा बकाए का भुगतान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सहकारी समितियों के खरीद केंद्र पर खरीदे गए धान के बकाए का भुगतान तीन दिन में होने की उम्मीद जगी है। सहकारिता विभाग ने किसानों के धान खरीद के बकाए की राशि का भुगतान सभी सहकारी समितियों को कर दिया है। समितियों से किसानों को तीन दिन के भीतर भुगतान करने को कहा गया है। यही नहीं गन्ने की बकाया राशि का भुगतान भी इसी के साथ किया जाएगा। किसानों की सहकारी समितियों पर करीब एक कोरड़ रुपये की राशि बकाया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक करोड़ की देनदारी में से पहले कुछ भुगतान कर दिया गया है। 50 करोड़ रुपये अभी सरकार की ओर से और दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर धान की खरीद हुई। उन केंद्रों के किसानों को धान खरीद की बकाया राशि का भुगतान कराने को कहा गया है। तीन दिन के भीतर सभी किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को भी बकाया भुगतान कराने के निर्देश संबंधित समितियों को दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments