नारायण सिंह रावत सितारगंज। खटीमा सितारगंज क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने शराब की दुकानों पर छापे मारे। उन्होंने दुकानों में स्टॉक और खरीद बिक्री की जांच की। साथ ही दुकानदारों को मानकों के अनुसार शराब बेचने की हिदायत दी। रविवार को खटीमा सितारगंज क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने सितारगंज के बिजटी चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब व एमपी चौक में देसी शराब की दुकान पर छापा मारा। इसके अलावा सिडकुल स्थित दुकान की जांच भी की। उन्होंने दुकान पर मौजूद सेल्समैन से स्टॉक, खरीद बिक्री की जानकारी ली। बलजीत सिंह ने बताया कि चेकिंग में कोई अनियमितता नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें