HomeBreaking Newsराहुल गांधी को लेकर न्यायालय में कर लेते मेहनत तो यह नौबत...

राहुल गांधी को लेकर न्यायालय में कर लेते मेहनत तो यह नौबत नहीं आती

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✒️ राहुल को ओबीसी समाज के अपमान की मिली सजा

✒️ बड़ी देर से हुआ कांग्रेसी नेताओं को अपने अपमान का अहसास

✒️ लोकतंत्र की चिंता न करे कांग्रेस, पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत मजबूत

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा द्वारा भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने को दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसी समय रहते थोड़ी भी मेहनत राहुल गांधी को लेकर न्यायालय में कर लेती तो आज उन्हें राजनैतिक अभियान चलाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अभी भी समय है क्योंकि ऐसे कई मामलों में उनके नेता पर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उन्हें जवाब देना पड़ सकता है। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्र है आपत्तिजनक बयानों पर मुकदमे दर्ज कराने के लिए, लेकिन हैरानी होती है कि उनके नेताओं को अपने अपमान का अहसास इतनी देर से हुआ वह भी जब राहुल गांधी को ओबीसी समाज के अपमान पर सजा मिली।

रावत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की शार्ट टाइम मेमोरी लॉस से पता चलता है कि वे भावना विहीन हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें अपने प्रति और समाज के प्रति भी अपमान का अहसास नही होता है सिवाय राहुल गांधी के। रावत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाबाजियों में अपने राजनैतिक आंदोलन चला रही है।

रावत ने कहा कि कांग्रेस एक और हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाती है। दूसरी तरफ जय भारत सत्याग्रह शुरू किया। उसके बाद मेरा घर राहुल का घर और अब महीने भर आंदोलन का कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में कांग्रेस की संगठन टीम तक का गठन नहीं हुआ है, वहीं एक साथ कई आंदोलन चलाने की कांग्रेस ने घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी बचाने और फिर पार्टी में लोकतंत्र बचाने की चिंता करनी चाहिए। रही देश में लोकतंत्र की तो वह पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत मजबूत है।

यात्री ने की एयर होस्टेज से छेड़छाड़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments