नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने फ्लाइट में की एयर होस्टेस से छेड़छाड़, गिरफ्तार

मुंबई | इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। उस पर…

नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने फ्लाइट में की एयर होस्टेस से छेड़छाड़, गिरफ्तार

मुंबई | इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में एयर होस्टेस का हाथ पकड़ लिया। रोके जाने पर उसने एक यात्री के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया। यह घटना बैंकॉक से मुंबई आ रही 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई।

फ्लाइट लैंड होने के बाद स्टाफ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी की पहचान 63 साल के क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम के रूप में हुई है।

पैमेंट करने के बहाने हाथ पकड़ा

एयर होस्टेस ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘समस्या तब शुरू जब मैंने एरिक को बताया की सी फूड नहीं है। मैंने उन्हें चिकन मील सर्व किया। इसके बाद मैं पेमेंट के लिए POS मशीन लेकर उनके पास पहुंची, तो उन्होंने कार्ड स्वाइप करने के बहाने मेरा हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। मैंने हाथ पीछे किया और कार्ड का पिन डालने के लिए कहा। लेकिन उसने हद पार कर दी। वह अपनी सीट से उठा और सभी यात्रियों के सामने मुझसे बदतमीजी करने लगा। जब मैंने जोर से चिल्लाकर कहा कि वह मुझसे बदतमीजी कर रहा है। तब वह अपनी सीट पर बैठ गया।’

आरोपी के वकील ने कहा- उसके हाथ कांपते हैं, मदद के लिए क्रू को छुआ

इस बीच आरोपी के वकील ने मीडिया को बताया, ‘वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। उसका शरीर कांपता है। वह बिना मदद के कुछ भी पकड़ नहीं सकता। जब उसने क्रू के हाथ पकड़ा तब वह पेमेंट मशीन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।’

इंडिगो फ्लाइट में सामने आ चुके हैं कई मामले

इससे पहले 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी। 22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने बाद शराब पीना शुरू कर दिया था। जब उन्हें शराब पीने के रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ्लाइट में काफी हंगामा किया। वहीं, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक शख्स ने पेशाब कर दिया था।

आज 1 अप्रैल से होंगे 13 बड़े बदलाव : दवाएं, गाड़ियां, सोना खरीदना होगा महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *