HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस सत्ता में आई तो बनेगा भू कानून : गोस्वामी

हल्द्वानी : कांग्रेस सत्ता में आई तो बनेगा भू कानून : गोस्वामी

हल्द्वानी। हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस को सक्रिय करने के लिए उठाये गए कदम से कार्यकर्ताओं में जोश हैं। यह बात कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने कही।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि हरीश रावत जन नेता हैं जनता भी 2022 में उनको नेतृत्व सौंपने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। उत्तराखंड का युवा स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। आम जनता महंगाई से जूझ रही हैं और कोरोनाकाल में स्थिति और भयावह हो चुकी हैं। भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदल कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही हैं और किसी को भी आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

गोस्वामी ने कहां कि जिस कल्पना के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था उसको लेकर जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो पाया। उत्तराखंड की जमीनों पर बाहर के लोग काबिज होते जा रहे हैं और पूरे प्रदेश में भू कानून की मांग उठ रही हैं। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो भू कानून बनाने पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत जन नेता हैं और प्रदेश की सभी भौगोलिक परिस्थितियों और समस्याओं को समझते है, जनता भी 2022 में उनको नेतृत्व सौंपने का मन बना चुकी हैं।

देहरादून : आखिरकार एक हफ्ते बाद आईएएस दीपक रावत ने संभाला पदभार

उत्तराखंड : डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments