आधी रात को पति करता था ऐसी हरकतें कि गुस्साई पत्नी पहुंच गई थाने

0
आधी रात को पति करता था ऐसी हरकतें कि गुस्साई पत्नी पहुंच गई थाने
आधी रात को पति करता था ऐसी हरकतें कि गुस्साई पत्नी पहुंच गई थाने

CNE DESK/रोज आधी रात को अपनी पति द्वारा की जाने वाली हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने थानें में शिकायत दर्ज की है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति रात 12 बजे के बाद तंत्र—मंत्र करना शुरू कर देता है। जिससे सभी लोग परेशान हो जाते हैं। आरोप लगाया कि उसके पति ने तांत्रिक क्रिया से अपनी साली को वश में कर उसके साथ शरीरिक संबंध भी बना लिये हैं।


ADVERTISEMENTS
आधी रात को तंत्र-मंत्र क्रिया
आधी रात को तंत्र-मंत्र क्रिया

यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति साली को वश में करने के लिए आधी रात को तंत्र-मंत्र क्रिया करता है। जब वह विरोध करती है तो मारपीट पर उतारू हो जाता है। रोज रात 12 से 02 बजे तक वह अजीब तरह की हरकते करता है। जिस कारण वह तंग आ चुकी है।

2017 से पति को चढ़ा तंत्र क्रिया का शौक

दरअसल, सदर थाने की रहने वाली महिला की शादी जगदीशपुरा के रहने वाले युवक से हुई थी साल 2013 में हुई थी। उनका एक बेटा 7 दूसरा 9 साल का है। शादी के चार साल तक सब सही रहा, लेकिन साल 2017 के बाद अचानक पति तांत्रिक क्रिया करने लगा। पत्नी ने आराप लगाया कि इसी चक्कर में सल 2020 में उसे मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया था।

परिवार परामर्श केंद्र में कही यह बात

इधर पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद महिला काउंस​लर के पास पहुंच गई। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को बताया कि 2020 में मायके जाने के बाद वह बीच-बीच में ससुराल आती जाती रही थी। फिर भी पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाय कि 12 बजे सेे पति तंत्र—मंत्र करता है और रात 02 बजे के बाद मारपीट शुरू कर देता है।

महिला ने कहा कि उसके पति की गंदी नजर उसक छोटी बहन पर थी। जिसको लेकर वह जादू—टोना भी करता है। जब उसने पतिकोस समझाने का प्रयास कियाा ता उसने मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि अब उसके पति ने छोटी बहन से अवैध संबंध बना लिए हैं। वहीं युवक ने लगाए गए सभी आरोपों से इंकार किया है।

ADVERTISEMENTS