HomeAccidentचाय बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, मां और तीन बच्चे जिंदा...

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, मां और तीन बच्चे जिंदा जले

UP News | उत्तर प्रदेश में देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, 2 बेटी और एक बेटा शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि किचन में पहले से गैस लीक हो रही थी। सुबह महिला चाय बनाने के लिए गई। उसने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई। इसके बाद आग लग गई, जिससे सिलेंडर फट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। मगर, तब तक महिला और तीन बच्चे जिंदा जल गए। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उपजिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के ग्राम डुमरी में शिव शंकर की पत्नी आरती देवी ने आज सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के गैस जलाई तो गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग पकड़ लिया। गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

इस हादसे में आरती देवी (35), उनकी बेटी आंचल(14) बेटा कुंदन(12) और 11 माह की बेटी सृष्टि की जलने से मौत हो गई। सिलेंडर में विस्फोट से मकान की दीवार और टीन सेड क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के समय तीनों बच्चें कमरे में सो रहे थे। हालांकि, शिव शंकर घर के बाहर निकलने में सफल हो गए। जिससे वो बच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दुखद घटना हुई है। भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक महिला सुबह चाय बना रही थी। दुर्घटनावश गैस सिलेंडर फट जाने से महिला और उनके तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जो उनको नियमानुसार कम्पनसेशन देय होगा, उसके लिए कार्यवाही करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments