पुलिस के अथक प्रयास रंग लाए, भटकता व्यक्ति कानपुर का निकला

0
पुलिस के अथक प्रयास रंग लाए, भटकता व्यक्ति कानपुर का निकला
पुलिस के अथक प्रयास रंग लाए, भटकता व्यक्ति कानपुर का निकला

╰┈➤ मानसिक रूप से कमजोर था व्यक्ति, परिजनों को सौंपा


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां करीब 03 माह से भटक रहा व्यक्ति कानपुर का निकला। पुलिस ने उसके घर व पता लगाकर आखिर उसे उसके परिजनों से मिला दिया। पता चला कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। जिसकी गुमशुदगी भी कानपुर के एक थाने में दर्ज थी।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि एक अंजान व्यक्ति करीब 03 माह से अल्मोड़ा नगर में भटकता फिर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने तत्काल पड़ताल शुरू की और भटक रहे व्यक्ति के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार 02 दिनों तक उसके घर का पता लगाने के लिए अथक प्रयास किया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ एवं विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। आखिर पुलिस को सफलता मिल गई। पूरी जांच में भटक रहे व्यक्ति की पहचान गोपाल कनौजिया उर्फ छोटू पुत्र शिव शंकर लाल कनौजिया, निवासी डिप्टी का पड़ाव, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

इसके पश्चात अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया। तब जानकारी में आया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है तथा उसकी गुमशुदगी थाना रायपुरवा, कानपुर में 07 जुलाई 2026 को दर्ज की गई थी। यह पता नहीं कि अल्मोड़ा कब और कैसे पहुंचा। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद अपने बिछड़े परिजन को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें