हल्द्वानी। आज संस्था आनंद आश्रम की अध्यक्षा कनक चंद द्वारा वृद्धआश्रम में होली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आश्रम बुजुर्गों, स्टाफ, संस्था सदस्यों ने भाग लिया। होली के गीतों और होली नृत्य द्वारा बुजुर्गो के साथ सभी ने होली मनाई। गुजिया, मिठाई आदि वितरित की गई।
ADVERTISEMENTS
कनक चंद ने कहा कि इन त्योहारों पर बुजुर्गो को अपनों की कमी न महसूस हो इसलिए इनके लिए छोटे-छोटे आनंद भरे कार्यक्रम करती है। इस अवसर पर कनक चंद, भावना बिष्ट, ममता देवाल, रोहित जोशी, पार्वती किरौला, पूनम थापा, बबिता बिष्ट, गीता उप्रेती, निर्मला पांडेय, सोनी पंत, बेला बहुगुणा व यशोदा रावल आदि उपस्थित थे।