HomeDelhiहेलिकॉप्टर क्रैश : पत्नी के साथ सफर कर रहे थे बिपिन रावत,...

हेलिकॉप्टर क्रैश : पत्नी के साथ सफर कर रहे थे बिपिन रावत, जानिए हेलिकॉप्टर में कौन-कौन था मौजूद?

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे। बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी, सेना के कई बड़े उच्चाधिकारी समेत कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 11 शव बरामद किए गए है।

हेलीकॉप्टर हादसा, अपडेट : 13 की मौत की पुष्टि, जनरल रावत गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती, हालत अत्यंत नाजुक -DNA टेस्ट से होगी पहचान

जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं। क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे।

ये उन लोगों की लिस्ट है, जो दिल्ली से सुलूर तक सीडीएस बिपिन रावत के साथ सफर कर रहे थे। हालांकि, ये कन्फर्म नहीं किया जा सकता है कि इनमें से कितने लोग उस वक्त उस हेलिकॉप्टर में मौजूद थे।

नहीं रहे उत्तराखंड के लाल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, हलीकॉप्टर हादसे में मौत की पुष्टि

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments