HomeBreaking Newsहल्द्वानी-लालकुआं NH पर कैंटर और टेंपो में जोरदार भिड़ंत; सात घायल, तीन...

हल्द्वानी-लालकुआं NH पर कैंटर और टेंपो में जोरदार भिड़ंत; सात घायल, तीन गंभीर

Haldwani News | हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोतीनगर के पास एक टेंपो और कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा और ऑटो सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में टेंपो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए। इनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जम गई। लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में बच्चे समेत तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक लालकुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहा था। मोटाहल्दू क्षेत्र के मोतीनगर के पास दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

हल्द्वानी/रुद्रपुर : कावड़ यात्रा के चलते मांस-मछली की दुकानें पूर्ण रूप से बंद, इन रूटों पर भारी वाहनों का प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments