HomeUttarakhandNainitalनंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स, नैनीताल पुलिस ने...

नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स, नैनीताल पुलिस ने आधे घंटे में खोज निकाला

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही खोया-पाया संबंधी मामलों में नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में मेले में खरीदारी करने पहुंची एक महिला का गुम हुआ पर्स पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर बरामद कर उसे सुरक्षित उसके सुपुर्द कर दिया। पर्स में नकदी के साथ ही एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में नंदा देवी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के साथ-साथ खोई हुई वस्तुओं की तलाश कर उन्हें उनके स्वामियों तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे ज्योलिकोट, हल्द्वानी निवासी दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। मेले में खरीदारी के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद जब पर्स का पता नहीं चला तो महिला ने मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि गुम हुए पर्स में करीब दो हजार रुपये की नकदी के अलावा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखते हुए महिला के लिए उसकी बरामदगी बेहद जरूरी थी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मेले में मौजूद दुकानदारों तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों का परिणाम यह रहा कि करीब आधे घंटे के भीतर गुम हुआ पर्स बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद पर्स को उसके भीतर मौजूद नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य सामान समेत महिला दीपाली बोरा के सुपुर्द कर दिया। अपना पर्स और उसमें रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी और महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments