HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते पकड़े 84 वाहन चालक, कार्यवाही

अल्मोड़ा: यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते पकड़े 84 वाहन चालक, कार्यवाही

ׂ╰┈➤ एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ​के निर्देश पर हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत 84 वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते पकड़े गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई और दो वाहन सीज कर लिये गए।

जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना एवं कोतवाली अंतर्गत यातायात प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर लोडिंग के चालान, बिना डीएल, बिनी सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 84 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा 02 वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 18 लोगों का चालन किया गया। ये वे लोग थे, जो न्यूसेन्स फैला रहे थे या बिना सत्यापन के रह रहे थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments