बिग ब्रेकिंग : जिला अस्पताल में चोरों ने लगा दी सेंध, हड़कंप
दिल्ली में कोरोना लगातार कहर ढ़ा रहा है। यहां रोजाना मौतों का सिलसिला भी जारी है। आज रविवार की दोपहर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता भी कोरोना से जंग हार गये हैं। उनकी कोरोना के चलते मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने पिता को खो दिया है. बेहद दुखद. दिल्ली के लोगों के लिए सत्येंद्र खुद दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।