तेजी से रफ्तार पकड़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारों के पास अंतिम विकल्प अब लॉकडाउन ही शेष बचा है। आज हरियाणा में एक सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले प्रदेश के नौ जनपदों में केवल सप्ताह में एक बार शुक्रवार को ही वीकेंड लॉकडाउन लग रहा था। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा कर दी है। ज्ञात रहे कि गत दिवस यहां 13 हजार 588 संक्रमित पाये गये थे और 125 की मौत हो गई थी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

