HomeUttarakhandAlmoraएसएसजे परिसर में गूंजे छात्र हितों के नारे, प्रत्याशियों ने मांगे वोट

एसएसजे परिसर में गूंजे छात्र हितों के नारे, प्रत्याशियों ने मांगे वोट

╰┈➤ आमसभा में उमड़े छात्र, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में आज सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों की आमसभा हुई। जिसमें चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेताओं ने बारी-बारी से अपनी बात रखते हुए परिसर व छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाए और समस्याओं का समाधान करवाने जैसे लुभावने वायदे किए। इधर, छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस चौकन्नी है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुखता इंतजाम किए गए हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार के छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी अपने समर्थक छात्र-छात्राओं के साथ जनरल गैदरिंग में पहुंचे। प्रत्याशियों ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए छात्रों के समक्ष अपने मुद्दे रखे। वहीं परिसर और छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने वोटर छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में वोट मांगा। जनरल गैदरिंग से पूरे परिसर में चुनावी माहौल गरमा गया। आमसभा चुनाव प्रभारी एवं परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट के निर्देशन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या के संयोजन में हुई। परिसर निदेशक प्रो. बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आर्या ने बूथों की तैयारी, मतदान कर्मियों से जुड़े निर्देश, छात्रों के प्रवेश, अनुशासन व गोपनीयता बनाये रखने आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। आम सभा का संचालन प्रो. हरीश जोशी, प्रो. अरशद हुसैन, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. गिरीश अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। आम सभा को संपन्न कराने में कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, डॉ. एचआर कौशल, प्रो. एके नवीन, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी समेत सभी विभागाध्यक्षों ने सहयोग दिया।
पुलिस ने की व्यापक तैयारी

इधर, जनरल गैदरिंग में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुखता इंतजाम किए थे। कल यानी 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात किया है। जनपद पुलिस के साथ ही पीएसी, क्यूआरटी व फायर एवं पुलिस की अन्य विशेष टीमों को आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है।संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कॉलेज परिसरों के साथ-साथ प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों, बाजार क्षेत्रों तथा संभावित गैदरिंग वाले स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments