HomeUttarakhandAlmoraAlmora : कल 16 जुलाई को होटल शिखर के शाही सभागार में...

Almora : कल 16 जुलाई को होटल शिखर के शाही सभागार में होगी हरेला महोत्सव प्रतियोगिता, कोई आयु बंधन नहीं, सिर्फ ​महिलाएं करेंगी प्रतिभाग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

स्व० दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरेला महोत्सव प्रतियोगिता 2021 शुक्रवार 16 जुलाई को अपरान्ह 01 बजे से होटल शिखर के शाही सभागार में होगी।

प्रतियोगिता के प्रधान संयोजक आनंद रावत व पीतांबर पाण्डेय

यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित की जाती रही है। हरेला महोत्सव प्रतियोगिता के प्रधान संयोजक आनंद रावत ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अल्मोड़ा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक नगरी है। यहां से हरेला और हरियाली का संदेश आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा, ताकि इस पर्व को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व जो पूर्व में केवल कुमाऊं में मनाया जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों से अब हरेला पर्व पूरे उत्तराखण्ड के लोक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है।

Almora : मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल वापस भेजे गए, हल्द्वानी एसटीएच के डॉ. सीपी भैसोड़ा अब नए प्राचार्य

जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिये व नयी पीढ़ी को इस पर्व से जोड़ने के लिये हरेला प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष अल्मोड़ा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार रू 4100, द्वितीय पुरस्कार रू 3100, तृतीय पुरस्कार रू 2100 एवं ग्यारह सांत्वना पुरस्कार रू 1100/ निर्णायकों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : कोतवाली में तैनात सिपाही ने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से किया दुष्कम, दोनों गिरफ्तार, सिपाही को बर्खास्त करने की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तराखण्ड के परम्परागत त्यौहारों को बढावा देने एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। आयोजक मण्डल ने अल्मोड़ा नगर एवं उसके आस—पास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त प्रतिभागियों से यथा समय होटल शिखर में अपरान्ह 01 बजे तक प्रतियोगिता में कुमाउनी परिधान व अपने हरेले के साथ सम्मिलित होने की अपील की है।

Uttarakhand : सीएम धामी ने नियुक्त किये दो नए पीआरओ, जारी हुए आदेश

प्रतियोगिता में किसी भी वर्ग (उम्र) की महिला बिना किसी पंजीकरण के उक्त स्थान पर निर्धारित समय में आकर प्रतिभाग कर सकती है। हरेला लेकर आने वाली महिला को ही प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांंग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल एवं कांग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी भी प्रतिभाग करेंगे।

अन्य खबरें

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के डॉ. भैसोड़ा का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

वाराणसी में मोदी ने किया 1583 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Uttarakhand : छुट्टी मनाने आये थे, पहुंच गये हवालात, पर्यटकों को बहुत महंगा साबित हुआ RTPCR की fake report लेकर उत्तराखंड आना, पढ़िये पूरी ख़बर….

कैबिनेट की मंजूरी, कर्मचारियों का डीए, डीआर बढ़कर हुआ 28 प्रतिशत

अब कानून की धारा 66 ए के तहत मुकदमा दर्ज नहीं करेगी पुलिस, पिछले दर्ज सभी मुकदमे होंगे वापस : गृह मंत्रालय

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments