HomeUttarakhandBageshwarहरदा ने भारतीय सेना के समर्थन में निकाली रैली

हरदा ने भारतीय सेना के समर्थन में निकाली रैली

कहा इस मुश्किल घड़ी में हम सरकार के साथ

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बागेश्वर के गरुड़ में भारतीय सेना के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के जयकारे लगाए और कहा कि हमारी सैन्य शक्ति पाकिस्तान से कहीं अधिक मजबूत है।

ADVERTISEMENTSAd

हरीश रावत ने कहा कि भारतीय सेना आतंकवाद और उसे पनाह देने वाले पाकिस्तान की हर हरकत को ध्वस्त कर रही है। उन्होंने पाकिस्तानी एयर डिफेंस को ध्वस्त करने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वे सरकार के हर कदम पर साथ हैं।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश एठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, राजेंद्र टँगड़िया, पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत सिंह, गिरीश कोरंगा, रवि चंद्र, नरेंद्र कुमार,बबलू नेगी गीता रावल, सुनील भंडारी, किशन कठायत, लोकमणी पाठक, गोपा धपोला, आदि दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments