HomeUttarakhandAlmoraगरजे कर्मचारी-शिक्षक, "हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है"

गरजे कर्मचारी-शिक्षक, “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है”

⏩ अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति का चरबद्ध आंदोलन

ADVERTISEMENTSAd Ad

अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा का प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर आंदोलन पूरे उफान पर है। आज मंगलवार को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग विभाग कार्यालय अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

आज हुई गेट मीटिंग की अध्यक्षता अमरनाथ रजवार और समिति के सचिव व संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा तथा संचालन महेन्द्र सिंह गुसाईं ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आज की तारीख तक सरकार व शासन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों व शिक्षकों के मांग पर कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है। अतएव प्रस्तावित आन्दोलनात्मक कार्रवाई भी अब सुनिश्चित है, जिसके लिए सभी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि 20 सूत्रीय मांगों पर सरकार व शासन द्वारा उचित सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 सितंबर, 2022 को तीव्र आंदोलन किया जायेगा।

अल्मोड़ा में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति का आंदोलन

ज्ञात रहे कि प्रदेश में राज्य कार्मिकों का ग्रेड पे घटाये जाने, पुरानी पेंशन बहाली समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की जनपद इकाई के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। पहले चरण में समिति द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में गेट मीटिंग व जगजागरण अभियान चलाया गया है। इसके बाद मांगे नहीं जाने पर आंदोलन तीव्र करने की बात कही गई है। पूर्व में ही तय हो चुका है कि 20 सितंबर को जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से आंदोलन चलेगा।

आज हुए प्रदर्शन में समिति के सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, संयोजक पंकज कुमार जोशी, अध्यक्ष ललित तिवारी, केदार सिंह लटवाल, ललित मोहन भट्ट, महेंद्र सिंह गुसांई, अमर सिंह, सुनील दत्त, आनंद सिंह बिष्ट, संजय कुमार कश्यप, अभिषेक धपोला, हरपाल सिंह, मनीष जोशी, महेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, पुष्कर कुमार, कीर्ति वर्मा, तुलसी देवी, बीना राठौर, एएनएस रजवार आदि ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments