HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ग्रेड पे घटाया जाना सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया : भैसोड़ा

अल्मोड़ा : ग्रेड पे घटाया जाना सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया : भैसोड़ा

⏩ अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति का जोरदार आंदोलन

ADVERTISEMENTSAd Ad

⏩ भावी आंदोलन की तय हुई रूपरेखा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि भारत सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में राज्य कार्मिकों का ग्रेड पे घटाया जाना सरकार का अन्यायपूर्ण और तानाशाह रवैया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। श्री भैसोड़ा समिति के चरणबद्ध आंदोलन के तहत हुए धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल, प्रदेश में राज्य कार्मिकों का ग्रेड पे घटाये जाने, पुरानी पेंशन बहाली समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की जनपद इकाई का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो चुका है। पहले चरण में समिति द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में गेट मीटिंग व जगजागरण अभियान का बिगुल फूंक दिया गया है।

आज सोमवार को भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता मे सिंचाई विभाग में गेट मीटिंग हुई। इस मौके पर समिति के सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने भारत सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में राज्य कार्मिकों का ग्रेड पे घटाये जाने पर कड़ा रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि राज्य कार्मिकों को पूर्व की भांति 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति न होने की दशा में पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किया जाये।

वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, विभिन्न विभागीय संवर्गों की वेतन विसंगति दूर किए जाने, विभागों के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, लंबित सेवा संवर्गों की प्रदोन्नतियों पर कार्रवाई सहित 20 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की।

निर्णायक आंदोलन का फूंका बिगुल, यह है भावी कार्यक्रम

समिति के सचिव व संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि समिति द्वारा 1 सितंबर से 15 सितंबर तक जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

⏩ 20 सितंबर को जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।

⏩ 27 सितंबर को जिला मुख्यालय में जनचेतना रैली आयोजित की जाएगी। डीएम के माध्यम से सीएम को पुनः ज्ञापन भेजा जाएगा।

⏩ 7 अक्टूबर को देहरादून में गर्जना रैली का आयोजन किया जाएगा। बावजूद इसके सरकार द्वारा सकरात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन व मिटिंग का संचालन समिति के सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। इस मौके पर संयोजक महेंद्र सिंह गुसाई, किशन सिंह नेगी, भुवन चंद्र जोशी, मुकेश कुमार, प्रफुल्ल जोशी, तनुज कुमार लोहनी, लक्ष्मण सिंह, राजेश सिंह, रोशन आर्या, रत्नराज सिंह, राजेश सिंह, रेनू रावत, संजय, ललित मोहन मेर, अमरनाथ सिंह, धमेंद्र सिंह, विनोन कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, राकेश, सुरेश, खिलेश मिश्रा, बसंत सिंह समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments