HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने...

हल्द्वानी : पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने बोला सरकार पर हमला

हल्द्वानी| स्वराज आश्रम हल्द्वानी में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला, उन्होंने भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग बन गया है उत्तराखंड लीक आयोग।

ADVERTISEMENTSAd

भुल्लर ने कहा भर्ती घोटाले की तत्काल सीबीआई करवाई जाये, सरकार की मिलीभगत से परीक्षा पेपर लीक किया जा रहा। भर्ती घोटाले की जांच पूरी होने तक सभी परीक्षा रोकी जाये। उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच करवा कर गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि धामी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है उन्होंने कहा प्रदेश की जांच एजेंसी भरोसे के काबिल नहीं है।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मालिक, विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, मोनू चौहान, राधा आर्या, आसिफ अली, नाजिम आंसारी, सचिन राठौर, शानू अल्वी आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments