हल्द्वानी: मौसम को लेकर अलर्ट – पुलिस ने की यात्री व वाहन चालकों से अपील

0

हल्द्वानी| उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में आज 8 अक्टूबर 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पुलिस ने सम्मानित जनता तथा जनपद नैनीताल में आवागमन करने वाले यात्री एवं वाहन चालकों से अपील है कि कृपया मौसम की परिस्थिति के अनुकूल तथा आपातकालीन स्थिति में ही पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करें। आपदा चिन्हित क्षेत्रों तथा नदी व बड़े नालों के निकट निवासरत लोग भी अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।


ADVERTISEMENTS

थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्टी

इसके अलावा आज शनिवार को डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्टी की गई। गोष्ठी के दौरान सभी को निम्न निर्देश दिए गए।

🔹 लगातार वर्षा हो रही है सड़कों में लैंडस्लाइडिंग होने की भी संभावना रहती है। सभी थाने आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रहेंगे।

🔹 आगामी बारावफात एवं वाल्मीकि जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी थाने अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा रात्रि में ऑपरेशन क्लीन स्वीप की कार्रवाई करेंगे।

🔹 स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी अलर्ट मोड में रहकर लगातार वॉच करेंगे।

🔹 हाल ही में अपराधियों द्वारा सरहदीय जनपद में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। सभी थाने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि के दौरान गस्त प्रभावी करेंगे तथा स्वयं भी थाना क्षेत्र में चेकिंग करेंगे।

🔹 सभी संबंधित क्षेत्राधिकारी जोनल चेकिंग करेंगे तथा अपनी लोकेशन से भी अवगत कराएंगे।

🔹 परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जारी किए गए आई रेड ऐप पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण शत प्रतिशत अध्वाधिक करने की कार्यवाही करें। इस संबंध में गंभीरता से कार्य करें।

🔹 थाना स्तर पर ANTF का गठन किया जाय। नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाने अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें।

उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

ADVERTISEMENTS