HomeUttarakhandNainitalHaldwani Violence: पर्यटन व्यवसाय धड़ाम, होटलों में 50% बुकिंग कैंसिल

Haldwani Violence: पर्यटन व्यवसाय धड़ाम, होटलों में 50% बुकिंग कैंसिल

हल्द्वानी के रास्ते पहाड़ आने में डरने लगे पर्यटक

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। Haldwani Violence Nerws : उत्तराखंड के शांत समझे जाने वाले इलाके में जबरदस्त हिंसा फैलने के बाद जहां आधे दर्जन लोगों की जान चली गई, वहीं शांत वादियों में एक बदनुमा दाग भी लग गया। इस घटना का सबसे बुरा असर नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां होटलों में 50% बुकिंग रद्द हो गई है। पर्यटक अब हल्द्वानी के रास्ते पहाड़ आने से डरने लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में हुई हिंसा और कर्फ्यू का सीधा असर नैनीताल के पर्यटन पर पड़ा है। होटल और रिजॉर्ट में कराई गई एडवांस बुकिंग धड़ाधड़ कैंसिल हो रही है। होटल संचालकों का कहना है कि करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई है। वहीं, भीमताल, अल्मोड़ा, कौसानी आदि आने वाले बहुत से पर्यटकों ने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी है।

लखनऊ के गुप्ता परिवार टूर का बिजनेस करते हैं। उनका कहना है कि नीम करौली महाराज के दर्शन के बाद अल्मोड़ा, नैनीताल, भीमताल आदि के लिए तैयारी चल रही थी, लेकिन हल्द्वानी के घटनाक्रम के बाद से उन्होंने प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। उनका कहना है कि पहाड़ों को पहले शांत समझा जाता था, लेकिन Haldwani Violence के हालात बता रहे हैं इन दिनों वहां शांति नहीं है।

बता दें कि नैनीताल में शुक्रवार को पिकनिक स्पाटों में पर्यटकों की आवाजाही बहुत कम रही। ऐसे में इस weekend शनिवार व रविवार के साथ-साथ valentine week का पर्यटक सीजन प्रभावित होने के आसार हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं है।

हल्द्वानी में हिंसा की खबर सुर्खियों में

सोशल मीडिया में इन दिनों हल्द्वानी सुर्खियों में छाया हुआ है। परिणाय यह हो रहा है कि वीकेंड पर नैनीताल आने वाले सैलानी गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को चुंगी से 250 गाड़ियां पास हुई थी जबकि शुक्रवार को यह संख्या बमुश्किल सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

हिंसा के बाद कई दंगाई अंडरग्राउंड

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के बवाल के बाद कई उपद्रवी अब अंडरग्राउंड हैं। हालांकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार देर रात सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई समेत जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना में पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है।

मां की दवा लेने गया था अजय, उपद्रवियों ने गोली मार कर दी हत्या

बाजपुर के प्रकाश कुमार को दंगाईयों ने तीन गोलियां मारी फिर शव पटरी के नीचे फेंक दिया। वहीं, अपनी मां की दवा लेने घर से निकले अजय की भी निर्मम हत्या कर दी गई। बनभूलपुरा के फईम कुरैशी, जाहिद, मो. अनस, शब्बाद की मौत की भी सूचना है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments