HomeBreaking Newsहल्द्वानी अपडेट : बनभूलपुरा से पुलिस ने 05 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी अपडेट : बनभूलपुरा से पुलिस ने 05 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

बनभूलपुरा को छोड़ पूरे शहर से हटा कर्फ्यू

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने दबिश देकर बवाल के आरोपी 05 उपद्रवियों को बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रभावित इलाके को छोड़ अन्य क्षेत्रों से अब कर्फ्यू हटा लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी हिंसा पर नया अपडेट

Haldwani News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना मामले में 01 नगर निगम एवं 02 पुलिस की तहरीर पर कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। मामले में टीमों का गठन किया गया है। CCTV एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

वहीं बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है। अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है। थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है। थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। अन्य की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।

दंगा करने वालों पर लगेगा यूएपीए और एनएसए

डीजीपी अभिनव कुमार के अनुसार उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरी तत्परता से अपना काम कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments