HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी में कई इलाकों से हटाया जा रहा कर्फ्यू, दंगाईयों...

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी में कई इलाकों से हटाया जा रहा कर्फ्यू, दंगाईयों की पहचान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। Haldwani Curfew : अवैध इमारतों को तोड़ने के बाद भड़की जबरदस्त हिंसा के बाद हल्द्वानी में आज दो दिन बाद हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। जिसको देखते हुए बनभूलपुरा इलाके को छोड़ अन्य स्थानों से कर्फ्यू हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान ने बताया कि बनभूलपुरा और आसपास के क्षेत्रों को छोड़कर हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बनभूलपुरा जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है। दंगे के आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में अवैध मदरसे को हटाये जाने के बाद उन्मादी लोगों की भीड़ ने जमकर बवाल काटा था। इन्होंने पुलिस की 100 से भी अधिक वाहनों को निशाना बनाया तथा थाने में आग लगा दी थी। पुलिस व पत्रकारों को पत्थर मार घायल कर दिया था। लगातार पेट्रोल बम से हमले किए थे। जिसके बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू (Haldwani Curfew) लगाना पड़ा।

हल्द्वानी के नगर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि घटना में छह दंगाइयों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि एक पत्रकार सहित सात घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. अस्पतालों में भर्ती कराए गए करीब 60 घायलों में से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगभग 05 हजार लोगों पर बवाल का आरोप है। 16 नामजद मुकदमे हैं और 05 की गिरफ्तारी हुई है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जायेगा। इधर कर्फ्यू के कारण नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड में सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की आवाजाही न के बरामद हुई। केमू बसें नहीं चली और रोडवेज बसों में भी इक्का दुक्का यात्री दिखाई दिए। शहर में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। बीएसएनएल, वोडाफोन, एयरटेल, जियो समेत अन्य नेटवर्क पर इंटरनेट सेवा संचालित नहीं हो पाई। ऐसे में सैकड़ों यूजर्स सूचना न मिल पाने के कारण परेशान रहे।

लेटस्ट न्यूज हल्द्वानी बवाल

पुलिस के अनुसार पूरे इलाके को 5 सुपर जोन में बांटा गया है और 7 मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। कुमाऊं जोन के सभी पुलिस थानों की फोर्स और अधिकारियों ने हल्द्वानी में डेरा डाला हुआ है। पुलिस थाने के आसपास की पूरी सफाई कर दी गई है। वनभूलपुरा थाना में दुबारा कामकाज शुरू हो गया है। मीडिया को भी संवेदशील इलाकों में जाने से मना किया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments