हल्द्वानी ब्रेकिंग : STF ने किया साइबर ठगों को गिरफ्तार, लगाया था रिटायर्ड दरोगा को 19 लाख का चूना

0

हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 3.5 लाख रुपये, 4 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड, 114 पासबुक/चैकबुक बरामद हुई हैं। गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार सितम्बर 2021 को ग्राम हरिपुर नायक आदर्श कॉलोनी कमलुआगांजा निवासी रिटायर्ड दरोगा हयात सिंह रौतेला ने मुखानी थाने में 19 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर पुलिस ने जांच की तो ठगी में प्रयुक्त सिम, बैंक खाते दिल्ली-एनसीआर, मुम्बई और पूर्वोत्तर राज्यों से संबंधित पाए गए।

टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली रवाना हुई। वहां जांच के बाद आरोपी मुनिरिका विलेज थाना किशनगढ़ से सूरज कुमार तमांग मूल निवासी 24 परगना और विक्रम लिम्बू मूल निवासी दार्जिलिंग को गिरफ्तार किया। News WhatsApp Group Join Click Now

सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने जानकारी देते बताया कि मुखानी थाने में 19 लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जो कि फेसबुक के जरिये ठगी की गई थी, जांच एसटीएफ के पास आई थी और एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है, इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी है, जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपलब्ध करवाते थे।

हल्द्वानी के कारोबारी को गिरफ्तार कर ले गई उत्तर प्रदेश की पुलिस, जानें क्या है मामला

उत्तराखंड में एक और हादसा : यहां नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : यहां पहाड़ी से गिरे मिट्टी के मलबे में दबने से तीन महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तराखंड में मर्डर : यहां कॉलेज छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या, युवक फरार

ADVERTISEMENTS