HomeAccidentहल्द्वानी : बोलेरो से टकराई स्कूटी व बाइक, तीन घायल

हल्द्वानी : बोलेरो से टकराई स्कूटी व बाइक, तीन घायल

हल्द्वानी | नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर बोलेरो से एक बाइक व स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी और बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के अनुसार गुरुवार को नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बूढ़ा पहाड़ के पास स्कूटी व बाइक की बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर गई। हादसे में स्कूटी व बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर और बोलेरो चालक तीनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. प्रखर गंगोला ने बताया कि बाजपुर निवासी नासिर के पैर में फ़्रैक्चर है जबकि राशिद व डब्बू भी गंभीर रूप से घायल हैं। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि फिलहाल शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

नैनीताल में रोपवे की बैरिंग टूटने से हवा में लटकी 12 जिंदगियां

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments