अल्मोड़ा में निकली प्रभात फेरी, राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

0
अल्मोड़ा में निकली प्रभात फेरी, राज्य आंदोलनकारी सम्मानित
अल्मोड़ा में निकली प्रभात फेरी, राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

╰┈➤ राज्योत्सव: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मल्ला महल में उत्सव का माहौल


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

╰┈➤ विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान” का विमोचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: 26वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया और विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान” का विमोचन हुआ। इससे पहले सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।

मल्ला महल में आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और इस मौके पर राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए राज्य आंदोलनकारियों का फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित प्रदेश के विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व विकास की ऊँची उड़ान” का विमोचन किया गया। समारोह में वक्ताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उत्सवमय बनाया।

इससे पूर्व प्रातः विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। जनरल बीसी जोशी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद की तहसीलों में भी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर राज्य निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। यहां मल्ला महल में आयोजित समारोह में मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन सिंह लटवाल एवं गोविंद पिल्खवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, महेश परिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, राज्य आंदोलनकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS