हल्द्वानी : स्वामी विवेकानंद एकेडमी में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

हल्द्वानी| स्वामी विवेकानंद एकेडमी दयाल बिहार कुसुमखेड़ा में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप रीजनल…

हल्द्वानी : स्वामी विवेकानंद एकेडमी में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

हल्द्वानी| स्वामी विवेकानंद एकेडमी दयाल बिहार कुसुमखेड़ा में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफीसर हल्द्वानी विमल पांडे ने किया।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी और विज्ञान प्रयोगों से संबंधित मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी के साथ-साथ बच्चों ने फूड स्टाल भी लगाए और अभिभावकों को फन गेम्स भी कराए।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कर्नल एमएस मेहरा, प्रधानाचार्य रेनू मेहरा, नमिता तिवारी, हेमा तिवारी, ममता शर्मा, आशा धानिक, लवराज मेहरा, कमल हररिया, निशा अंसारी, निरजा जेटली, कल्पना तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *