सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
यहां उप कारागार में चोरी के विभिन्न मामलों में बंद एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक काशीपुर का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार यहां हल्द्वानी के उप कारागार में बंदी लाली उम्र 27 साल सिंह बीते कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह 9 सितंबर 2020 से हल्द्वानी जेल में बंद था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें Click Now
वह उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित खड़कपुर देवी मंदिर निवासी था। बंदी लाली सिंह को उसके उपचार के लिए जेल प्रशासन ने 7 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान अब उसकी मौत हो गई है। उस पर चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इधर जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना जिला प्रशासन और मृतक परिजनों को दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है।
लालकुआं : गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे नदी