HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पुलिसकर्मी हेमा ऐठानी को डीजीपी ने किया सम्मानित

हल्द्वानी : पुलिसकर्मी हेमा ऐठानी को डीजीपी ने किया सम्मानित

देहरादून/हल्द्वानी | पुलिस मुख्यालय देहरादून में बुधवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी अशोक कुमार ने सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd

सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि. हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यों का सम्पादन कर रही हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गए कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि ऐठानी द्वारा जनता के मध्य पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा की छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं आम-जनमानस को लगातार जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments