HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फंदे पर लटका मिला युवक का शव

हल्द्वानी : फंदे पर लटका मिला युवक का शव

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक श्रमिक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक काबुल गेट निवासी 35 वर्षीय नाजिम को परिजनों ने बुधवार रात घर के अंदर फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी पहुंचे लेकिन मामले में जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पुलिस के मुताबिक युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था। मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments