HomeUttarakhandNainitalरामनगर : झाड़ियां काट रहे श्रमिक को बाघ ने बनाया निवाला

रामनगर : झाड़ियां काट रहे श्रमिक को बाघ ने बनाया निवाला

रामनगर | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में एक बार फिर बाघ ने श्रमिक को अपना निवाला बना लिया। ढिकाला कैंपस के बाहर गुरुवार की सुबह 55 वर्षीय श्रमिक रामू (निवासी नेपाली मूल) झाड़ियां काट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह देख वन कर्मियों ने हल्ला करते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ श्रमिक के शव को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले में मारे गए श्रमिक की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

आनन-फानन में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी सहित अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेजा गया। एक माह के भीतर ढिकाला में बाघ के हमले में दूसरे श्रमिक की मौत हो गई है।

इससे पहले 12 नवंबर को नेपाली मूल के 22 वर्षीय शिवा गुरुम पर भी बाघ ने हमला कर मार दिया था। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि ढिकाला कैंपस के पास झाड़ी कटान का काम किया जा रहा था, इसी दौरान बाघ ने श्रमिक पर हमला किया और उसे मार दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments