HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षदों ने ली शपथ

हल्द्वानी : नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षदों ने ली शपथ

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को कमिश्नर दीपक रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित 60 पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हल्द्वानी की जनता भी इस पल की साक्षी बनी। शहर के हजारों लोगों की मौजूदगी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा, “रामलीला मैदान (हल्द्वानी) में नगर निगम के महापौर/सेवक के रूप में अपने पार्षद साथियों के साथ शपथ ग्रहण कर हल्द्वानी को भारत ही नहीं विश्व के मानचित्र पर दर्शाने का प्रण लिया। शपथ ग्रहण में उपस्थित हल्द्वानी की महान जनता का मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ हम एक परिवार के रूप में आगे बढ़ेंगे और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुयेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मा.विधायक बंशीधर भगत, मा. विधायक नैनीताल सरिता आर्य, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण तथा सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने उपस्थित रहे।

लालकुआं : नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी व सभासदों ने ली शपथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments