HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बाइकों की भिड़ंत में घायल आईटीबीपी जवान की मौत

हल्द्वानी : बाइकों की भिड़ंत में घायल आईटीबीपी जवान की मौत

हल्द्वानी| बाइकों की भिड़ंत में घायल एक आईटीबीपी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जवान लोहाघाट में तैनात था। पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बरनिया गांव मुनस्यारी निवासी कमलेश बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। कहा उनका बड़ा भाई हरीश बिष्ट (29) वर्तमान में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट में तैनात था। वह छुट्टी मनाने हल्द्वानी आया था। दो नवंबर सुबह करीब छह बजे वह बाइक से मुखानी चौराहा होते हुए कालाढूंगी रोड पहुंचा।

इस बीच तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से हरीश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई।

मृतक जवान के भाई ने मुखानी पुलिस से बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तराखंड: मामूली कहासुनी में दुकानदार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments